General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

मोटरसाइकिल दुर्घटना में साला-जीजा गंभीर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी

On: March 6, 2026 1:09 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

NewsUDI | गढ़वा : जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के हुरका गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में साला-जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान बरडीहा थाना क्षेत्र के बरछाबांध गांव निवासी रवेश चौधरी के पुत्र दशरथ कुमार चौधरी तथा रमना थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी सुखी चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दशरथ कुमार चौधरी अपने जीजा संतोष चौधरी के साथ मोटरसाइकिल से केतार स्थित देवी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के हुरका गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल कांडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजन दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। दुर्घटना में दोनों को सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा की नई उप विकास आयुक्त बनीं प्रेमलता मुर्मू, कहा– ‘अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना पहली प्राथमिकता’

गढ़वा में ‘म्यूजिकल चेयर’ : 35 साल में 35 DC, 33 दिन में अनन्य मित्तल आउट; पशुपतिनाथ मिश्रा बने नए ‘बॉस’

News udi

प्रशासनिक फेरबदल : गढ़वा को मिले नए DC पशुपति नाथ मिश्रा, अनन्य मित्तल भेजे गए रांची; कई आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले!

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील