General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में जमीन विवाद में व्यक्ति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

On: March 6, 2026 11:40 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र के हेसातु गांव के टोला-दुबियाठी  में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 की रात करीब 8 :30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बड़गड़ थाना अंतर्गत टोला-दुबियाठी (ग्राम हेसातु) में सूर्यदेव यादव (पिता – स्व. पावन यादव) की कुल्हाड़ी और लाठी-डंडा से मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने पाया कि सूर्यदेव यादव की मौत हो चुकी थी। वहीं उनके बेटे महेश यादव, गणेश यादव और रमेश यादव तथा मृतक की पत्नी लंगड़ी देवी घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हुआ कुल्हाड़ी भी बरामद किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया। इस मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए बड़गड़ थाना कांड संख्या 07/2026 दिनांक 02.03.2026 दर्ज किया गया। मामला धारा 126(2)/117(3)/118(1)/109(1)/103(1)/325/351(2)&(3)/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा 3/4 झारखंड डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण राम किशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उनकी पत्नी कोइलिया देवी उर्फ कलावती देवी के द्वारा अपने घर के समीप मृतक सूर्यदेव यादव के तीन बकरियों को जहर देकर मार दिया गया था। जिसकी सूचना सूर्यदेव यादव तथा उनके परिवार वालों के द्वारा स्थानीय मुखिया को दी गई। तब मुखिया ने मृत बकरियों की फोटो की मांग किया। इसके बाद सूर्यदेव यादव ने राम किशुन यादव के घर के समीप पहुंच कर मृत बकरियों का फोटो लेने लगा।

इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपियों ने  सूर्यदेव यादव पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मृतक को बचाने आए उनके परिवार के सदस्य महेश यादव, गणेश यादव, रमेश यादव और लंगड़ी देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए राम किशुन यादव उर्फ दुबई यादव (उम्र 43 वर्ष, पिता – वासुदेव यादव), राजू यादव (उम्र 28 वर्ष, पिता – स्व. शिवशंकर यादव), छोटू उर्फ शिव कुमार यादव (उम्र 20 वर्ष, पिता – राम किशुन यादव उर्फ दुबई यादव) तथा संतोष यादव (उम्र 26 वर्ष, पिता – स्व. शिव शंकर यादव) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी टोला दुबियाठी (ग्राम हेसातु) के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में ग्राम टेहरी, थाना बड़गड़ में रहते हैं ।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो लकड़ी के बेंत लगे खून से सने कुल्हाड़ी और एक खून से सनी लकड़ी की लाठी भी बरामद की है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में छापामारी टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह ने किया। टीम में पुअनि सुभाष कुमार पासवान (सह थाना प्रभारी भंडरिया), थाना प्रभारी बड़गड़  दीपक कुमार मौर्य, पु०अनि राजेश कुमार वर्मा, सअनि संतोष कुमार उपाध्याय, सअनि योगेंद्र उरांव तथा बड़गड़ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान

गढ़वा : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

गढ़वा में दहशत : कोरटा गांव में ‘रहस्यमयी’ विषैले जंतु का तांडव, 12 वर्षीय किशोरी की मौत, 3 अन्य लड़कियां समेत 4 बीमार ; गांव खाली कर भागे कई लोग!

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वयं भरा प्रपत्र, जनता से की अपील

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी