General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा : उपायुक्त का खरौंधी में औचक निरीक्षण, नदारद मिले BDO और CO से मांगा स्पष्टीकरण

On: April 15, 2026 9:44 PM
Follow Us:
Discussion in an office setting.
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : गढ़वा जिले के प्रशासनिक महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उपायुक्त (DC) दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को खरौंधी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों अधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण की मांग की है।

कार्यालयों में मिली खामियां, लगी फटकार

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थिति रजिस्टर, सरकारी अभिलेखों के संधारण और विभिन्न योजनाओं की फाइलों की गहन जांच की। अधिकारियों की अनुपस्थिति पर फटकार लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि “कार्यालयी कार्यों में शिथिलता और समय की पाबंदी का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय आने और फाइलों को अप-टू-डेट रखने का सख्त निर्देश दिया।

पंचायत भवन पर ‘निजी कब्जा’ देख भड़के उपायुक्त

क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम राजी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। वहां पुराने पंचायत भवन के केवल बरामदे में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा था, जबकि बाकी कमरों में ताला लटका था। जांच में पता चला कि किसी निजी व्यक्ति ने उन कमरों पर कब्जा कर रखा है।

उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल अंचल निरीक्षक को आदेश दिया कि अंचल अधिकारी से समन्वय कर पंचायत भवन के ताले तुड़वाएं और वहां आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारू रूप से शिफ्ट कराएं।

शिक्षा और पोषण व्यवस्था का लिया जायजा

  • आंगनबाड़ी केंद्र : निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र चंदनी का कार्य अधूरा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजी केंद्र पर सेविका-सहायिका उपस्थित मिलीं, जहां उपायुक्त ने बच्चों के पोषण और पठन-पाठन की जानकारी ली।
  • स्कूली शिक्षा : विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण में पठन-पाठन की स्थिति संतोषजनक मिली। DC ने छात्रों की उपस्थिति, ड्रेस और मेन्यू के अनुसार मिल रहे मध्याह्न भोजन (MDM) की जांच की।

भवनाथपुर में भी औचक निरीक्षण

खरौंधी से वापसी के दौरान उपायुक्त ने भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का भी औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को ससमय सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

“सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसेवाओं में पारदर्शिता सर्वोपरि है। लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”दिनेश कुमार यादव, उपायुक्त, गढ़वा

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

news udi

सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी ने किया 7 दिवसीय स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण का उद्घाटन, कहा– ‘मरीज भरोसा लेकर आते हैं, निष्ठा से करें सेवा’