General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में दुस्साहस : BJP विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक आवास में बड़ी चोरी, 20 लाख के जेवरात और नकदी पार

On: April 15, 2026 10:36 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

Highlights:

  • गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहारा स्थित घर का ताला तोड़कर 3 लाख नकद और भारी मात्रा में जेवरात ले उड़े चोर।
  • खोजी कुत्ते (Dog Squad) की मदद से जांच तेज, एक दंपति हिरासत में।
  • विधायक का हेमंत सरकार पर तीखा हमला : “जब विधायक सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या होगा?”

News UDI | गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक गांव बेलहारा स्थित आवास को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। मंगलवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

शादी के गहने और 3 लाख कैश गायब

विधायक की पत्नी मीरा तिवारी ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उनके बड़े बेटे की शादी इसी पैतृक गांव से हुई थी। शादी में मिले कीमती गिफ्ट, कपड़े और जेवरात घर में ही रखे हुए थे। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद अंदर के चार कमरों और दूछत्ती के भी ताले चटका दिए।

चोरी गई वस्तुओं में 3 लाख रुपये नकद, 10 सोने की अंगूठियां, 3 सोने की चेन और भारी मात्रा में अन्य आभूषण शामिल हैं। बुधवार सुबह जब परिजन घर पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ।

खोजी कुत्ते के निशान पर पुलिस की दबिश, दो हिरासत में

सूचना मिलते ही गढ़वा के एसडीपीओ नीरज कुमार और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। खोजी कुत्ता विधायक के घर के पूर्वी छोर से निकलकर सीधे गांव के ही रामधनी राम के घर जाकर रुक गया।

पुलिस ने वहां से एक हथौड़ी और एक लोहे की रॉड बरामद की है, जिसका इस्तेमाल ताला तोड़ने में किए जाने की आशंका है। संदेह के आधार पर पुलिस ने रामधनी राम के पुत्र राजेन्द्र राम और उनकी पत्नी किरण देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

“हेमंत सरकार में कोई सुरक्षित नहीं” – विधायक का कड़ा प्रहार

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी बुधवार देर शाम अपने गांव पहुंचे। राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा :

“जब एक विधायक का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। हेमंत सरकार में अपराधी बेखौफ हैं और जनता डरी हुई है।”

उन्होंने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका यह बयान कि ‘लोग अपनी सुरक्षा के लिए निजी गार्ड रखें’, आज सच साबित हो रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार केवल अपनी सुख-सुविधाओं में मस्त है और आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

जल्द होगा खुलासा : एसपी अमन कुमार

गढ़वा एसपी अमन कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। फिंगरप्रिंट्स और डॉग स्क्वायड से मिले सुरागों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक गांव बेलहारा स्थित आवास

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा पुलिस में ‘कमान’ का परिवर्तन : विदाई की यादें और सुरक्षा का नया संकल्प; आईपीएस आशुतोष शेखर बने नए कप्तान

news udi

गढ़वा में IPS आशुतोष शेखर का ‘सिंघम’ अवतार: पदभार लेते ही अपराधियों को दी चेतावनी, बोले- “अब जिले में नहीं चलेगी गुंडागर्दी”

news udi

गढ़वा में खनन माफिया पर SDM की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 61 ट्रैक्टर बालू जब्त, रसूखदारों में हड़कंप, FIR का आदेश!

news udi

भव्य झांकियां, ढोल-नगाड़े और हजारों की भीड़: बलियारी महायज्ञ की कलश यात्रा ने बिखेरी दिव्यता की आभा

news udi

गढ़वा : कचरे की ‘चिंगारी’ ने शहर को किया अंधियारा, ट्रांसफार्मर धू-धू कर जला; नगर परिषद की लापरवाही पर उठे सवाल

news udi

झारखंड में प्रशासनिक सर्जरी : अनन्य मित्तल बने गढ़वा के नए DC और आशुतोष शेखर को मिली कप्तानी, विकास और सुरक्षा के नए युग की शुरुआत