General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में महामिलावट का पर्दाफाश : बेसन के नाम पर खेसारी दाल, घटिया मैदा और चावल के आटे से बन रहे थे बूंदी के लड्डू, SDM की छापेमारी

On: May 19, 2026 10:43 AM
Follow Us:
--Advertisement Here--

​News UDI | गढ़वा : जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) संजय कुमार ने सोमवार को रेहला रोड स्थित एक खेत में चल रहे बूंदी लड्डू निर्माण कारखाने में औचक छापेमारी की। इस दौरान जो हकीकत सामने आई, वह बेहद चौंकाने वाली है। बेसन के नाम पर बाजार में खपाए जा रहे लड्डुओं में भारी मिलावट पाई गई है।

​बेसन गायब, केमिकल वाले रंग और घटिया आटे का खेल

​भौतिक जांच के दौरान अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब कारखाने में वास्तविक बेसन का एक दाना भी नहीं मिला।

  • स्वीकारोक्ति : कारखाना संचालक ने अधिकारियों के सामने खुद कबूला कि वह बाजार समिति से करीब 40 रुपये प्रति किलो की दर से मिलने वाला तथाकथित गुलकंद “बेसन” खरीदता था।
  • क्या मिला मिलावट में : जांच में सामने आया कि इस नकली बेसन में खेसारी दाल, घटिया किस्म का मैदा और अरवा चावल का मिश्रित आटा मिलाया जाता था।
  • नकली रूप : इस घटिया मिश्रण में कृत्रिम रंग (कलर) डालकर इसे हूबहू बेसन का रूप दे दिया जाता था, ताकि आम जनता को धोखा दिया जा सके। मौके से भारी मात्रा में घटिया सामग्री और दो बोरी मैदा भी जब्त किया गया है।

​बाजार समिति की दुकानों पर भी रेड

​कारखाना संचालक की निशानदेही पर एसडीएम के निर्देश पर बाजार समिति स्थित दो अन्य दुकानों में भी सघन जांच की गई। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि इस नकली और हानिकारक ‘गुलकंद बेसन’ की सप्लाई चेन कहाँ-कहाँ तक जुड़ी हुई है। पूरे मामले की विस्तृत वैज्ञानिक जांच और खाद्य सामग्री के सैंपल लेने के लिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है।

रमकंडा और बस स्टैंड तक थी सप्लाई चेन

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि यह कारखाना काफी समय से सपरिवार चलाया जा रहा था। दिखने में यह परिवार आर्थिक रूप से कमजोर लगता है, लेकिन इनके द्वारा तैयार मिलावटी लड्डू गढ़वा बस स्टैंड, मेन बाजार और रमकंडा तक भारी मात्रा में सप्लाई किए जा रहे थे। छापेमारी के वक्त भी कारखाने में बड़े पैमाने पर बूंदी छानी जा रही थी।

​”आदतन अपराधी” घोषित कर होगी सख्त कार्रवाई

​एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त संचालक पहले भी नकली मिठाई बेचने के आरोप में कार्रवाई का सामना कर चुका है।

  • कड़ी कार्रवाई : अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी दोबारा उसी अवैध और खतरनाक कारोबार में संलिप्त पाया गया है। इसलिए उसे ‘आदतन अपराधी’ घोषित करते हुए उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
  • प्रशासन की चेतावनी : एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले और मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा जिला प्रशासन का बड़ा फैसला : मॉनसून में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक, तीनों अनुमंडलों में धारा 163 लागू

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप