General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में सड़क हादसा: ऑटो और बाइक की टक्कर में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक गंभीर

On: March 9, 2026 5:31 PM
Follow Us:
People carrying a stretcher outdoors.
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कल्याणपुर निवासी सुनील कुमार सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गौरीचंदन सिंह के पुत्र थे।

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 8:30 बजे सुनील कुमार सिंह अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल की एक ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना उनके स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन दोनों घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर लेकर गए, जहां इलाज के दौरान सुनील कुमार सिंह की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल का इलाज मेदिनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा में नए प्रशासनिक युग का आगाज : अनन्य मित्तल बने 34वें उपायुक्त, कहा—’अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना पहली प्राथमिकता’

news udi

अन्याय के विरुद्ध एकजुटता का शंखनाद : गढ़वा में गूंजा भगवान परशुराम का जयघोष, वक्ताओं ने कहा – ‘अवतारों को जाति में न बांटें’

news udi

गढ़वा पुलिस में ‘कमान’ का परिवर्तन : विदाई की यादें और सुरक्षा का नया संकल्प; आईपीएस आशुतोष शेखर बने नए कप्तान

news udi

गढ़वा में IPS आशुतोष शेखर का ‘सिंघम’ अवतार: पदभार लेते ही अपराधियों को दी चेतावनी, बोले- “अब जिले में नहीं चलेगी गुंडागर्दी”

news udi

गढ़वा में खनन माफिया पर SDM की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 61 ट्रैक्टर बालू जब्त, रसूखदारों में हड़कंप, FIR का आदेश!

news udi

भव्य झांकियां, ढोल-नगाड़े और हजारों की भीड़: बलियारी महायज्ञ की कलश यात्रा ने बिखेरी दिव्यता की आभा