General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

समाहरणालय सभागार में राजस्व और पीएम किसान योजनाओं की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

On: March 9, 2026 5:05 PM
Follow Us:
Meeting in a conference room.
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय राजस्व विभाग एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने की। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों तथा पीएम किसान योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, भूमि उप समाहर्ता रंका प्रमेश कुशवाहा, भूमि उप समाहर्ता गढ़वा रविश राज सिंह समेत जिले के सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्व से जुड़े मामलों की हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजस्व विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने सीएस-आरएस सर्वे रिपोर्ट, जनता दरबार से संबंधित मामले, जिला एवं अंचल स्तर पर म्यूटेशन की प्रगति की जानकारी ली।

इसके साथ ही उन्होंने सू-मोटो म्यूटेशन, पार्टिशन म्यूटेशन और सक्सेशन म्यूटेशन के लंबित मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की।

इसके अलावा भूमि सीमांकन, परिशोधन, भूमि अधिग्रहण से संबंधित म्यूटेशन, डीसीएलआर अपील तथा ई-रेवेन्यू कोर्ट से जुड़े मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

उपायुक्त दिनेश यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का लाभ तय समय सीमा के भीतर मिल सके।

उन्होंने प्रमाण पत्र निर्गमन, राजस्व संग्रहण तथा राहत से जुड़े मामलों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया।

पीएम किसान योजना की प्रगति की भी हुई समीक्षा

बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करते हुए सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम जनता को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

राजस्व प्रशासन को और मजबूत बनाने पर जोर

बैठक के अंत में उपायुक्त श्री यादव ने राजस्व प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

मझिआंव की बेटी मीनाक्षी ने नीट में रचा इतिहास, रिम्स रांची में एमबीबीएस के लिए हुआ चयन

खौफनाक बेवफाई: पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची कत्ल की साजिश, 1 लाख में दी सुपारी; पिकअप से कुचलवाकर दी दर्दनाक मौत!

गलत इंजेक्शन से 17 वर्षीय किशोर की मौत, दवा दुकान बंद कर संचालक फरार

रील के जानलेवा शौक ने छीनीं खुशियां : रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाते समय ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे, हालत नाजुक

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान