General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा के ‘बड़े साहब’ के तेवर देख कांपे रसूखदार : अस्पताल में डॉक्टर नदारद तो सड़क पर जाम देख भड़के, अब खैर नहीं!

On: April 24, 2026 6:21 AM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : जिले की कमान संभालते ही नए ‘बड़े साहब’ ने अपने खास अंदाज में व्यवस्था सुधारना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर लौटने के चंद घंटों बाद ही साहब एक्शन मोड में आ गए। बुधवार रात 8 बजे बिना किसी तामझाम और लाव-लश्कर के साहब सीधे सदर अस्पताल की सेहत जांचने पहुंच गए। उनके साथ केवल ‘कॉफी वाले साहब’ (अनुमंडल पदाधिकारी) मौजूद थे।

सदर अस्पताल का हाल : ड्यूटी से गायब मिलीं महिला चिकित्सक

News udi

साहब के अचानक पहुंचने से अस्पताल कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। निरीक्षण के दौरान गाइनी (स्त्री रोग) विभाग की चिकित्सक ड्यूटी से गायब मिलीं। चर्चा आम है कि सदर अस्पताल में शाम 3 बजे से सुबह 10 बजे तक गाइनी विभाग में डॉक्टरों का मिलना दुर्लभ है, क्योंकि सरकारी सेवा से ज्यादा ध्यान निजी क्लीनिकों और घरेलू कामकाज पर रहता है। मरीजों को रेफर कर देना यहाँ का दस्तूर बन चुका है। बड़े साहब ने इस अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और प्रभारी मैनेजर को ‘नसीहत की घुट्टी’ पिलाते हुए सुधार की चेतावनी दी।

चिनियां रोड के जाम में फंसे साहब, तो अगले ही दिन दिख गया असर

अस्पताल से निकलते समय साहब खुद शहर के चिनियां रोड के भीषण जाम में फंस गए। कल्याणपुर स्थित आवास तक पहुँचने में हुई मशक्कत का नतीजा अगले ही दिन शहर की सड़कों पर दिखने लगा। गुरुवार को जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।

प्रशासन की सीधी चेतावनी : ‘सड़क पर गाड़ी खड़ी की तो सीधे कोर्ट में होगा फैसला’

news udi

‘कॉफी वाले साहब’ (एसडीओ) ने सख्त लहजे में कहा है कि सुगम आवागमन नागरिकों का अधिकार है। बेतरतीब पार्किंग करने वालों पर न केवल जुर्माना लगेगा, बल्कि गाड़ियां जब्त कर सीधे व्यवहार न्यायालय (कोर्ट) को सुपुर्द कर दी जाएंगी।

मॉल और कॉम्प्लेक्स मालिकों को अल्टीमेटम : प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स और बड़े प्रतिष्ठानों को अपने ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अंदर ही करनी होगी। अगर सड़क पर जाम लगा, तो दुकान मालिक पर मोटर वाहन अधिनियम और नगरपालिका अधिनियम के तहत भारी जुर्माना लगेगा।

परिवहन विभाग का विशेष अभियान : डीटीओ ने जारी किए आदेश

जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) श्री धीरज प्रकाश ने 23 अप्रैल 2026 को आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि अब सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • संयुक्त कार्रवाई : नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी और परिवहन विभाग मिलकर विशेष जांच अभियान चलाएंगे।
  • जब्ती की कार्रवाई : नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर थाने भेजा जाएगा।
  • अपील : प्रशासन ने नागरिकों से व्यवहार में बदलाव लाने और यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग की अपील की है।

गढ़वा की जनता के बीच चर्चा है कि जो जाम अब तक आम आदमी की नियति थी, उसमें ‘बड़े साहब’ के फंसने के बाद शायद अब शहर को परमानेंट निजात मिल जाए।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

news udi

सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी ने किया 7 दिवसीय स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण का उद्घाटन, कहा– ‘मरीज भरोसा लेकर आते हैं, निष्ठा से करें सेवा’