General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में NH-39 फोरलेन पर आधी रात का तांडव : दो अलग-अलग हादसों में 4 युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर; रोंगटे खड़े कर देगी ट्रक चालक की करतूत

On: May 16, 2026 10:09 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

पहली घटना : नींद की झपकी बनी काल, डिवाइडर से टकराई बाइक; डर के मारे घायल दोस्त रातभर गौशाला में छुपा रहा

पहली दर्दनाक घटना फोरलेन पर नगर उंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जतपुरा गांव के पास रात करीब 12:30 बजे घटी। ठरकिया गांव निवासी राजू विश्वकर्मा (26 वर्ष), पिता कामेश्वर विश्वकर्मा, गढ़वा से अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक नींद का झोंका आने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजू का माथा फट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

राजू विश्वकर्मा ( मृतक )

बाइक पर पीछे बैठा सोनपुरा गांव निवासी अतेंद्र चंद्रवंशी (20 वर्ष), पिता उमा चंद्रवंशी, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वह इतना डर गया कि पास ही के एक गौशाला में जाकर छिप गया। पूरी रात पुलिस और परिजन उसे ढूंढते रहे। सुबह जब गौशाला मालिक पशुओं को चारा देने पहुंचा, तो उसने घायल अतेंद्र को बेहोश पाया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

दूसरी घटना : ट्रेन चढ़ाकर लौट रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा; 3 की मौत, 1 गंभीर

मंतोष उरांव (मृतक)

दूसरी खौफनाक घटना फोरलेन पर ही नगर उंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी गांव में मिट्ठू जायसवाल के धर्मकांटा के पास घटी। एक ही बाइक पर सवार चार दोस्त अपने साथी किशुन उरांव को ओडिशा जाने के लिए ट्रेन में बैठाकर सगमा प्रखंड के कटहर गांव घूमने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिट्ठू जायसवाल ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।

सोनू उरांव ( मृतक )

मृतकों की पहचान:

  • चंदन उरांव (18 वर्ष), पिता राजनाथ उरांव (निवासी: राजी टोला सिरपलिया, खरौंधी)
  • मंतोष उरांव (19 वर्ष), पिता पारस उरांव (निवासी: राजी टोला सिरपलिया, खरौंधी)
  • सोनू उरांव (20 वर्ष), पिता धनेश्वर उरांव (निवासी: राजी टोला सिरपलिया, खरौंधी)

इस हादसे में अखिलेश उरांव (19 वर्ष), पिता मुगल उरांव, गंभीर रूप से घायल हो गया।


डेढ़ किलोमीटर तक बाइक को घसीटता रहा ट्रक, ग्रामीणों ने चालक को दबोचा

चंदन उरांव (मृतक)

इस हादसे का सबसे हैरान करने वाला और संवेदनहीन पहलू तब सामने आया जब टक्कर के बाद बाइक ट्रक में ही फंस गई।  नगर उंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि धर्मकांटा के पास टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ने ट्रक नहीं रोका। वह फंसी हुई बाइक को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नरखोरिया गांव तक घसीटते हुए ले गया।

नरखोरिया गांव में आकर अचानक ट्रक बंद हो गया। चालक ट्रक को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश कर ही रहा था कि ग्रामीणों की नजर ट्रक के नीचे फंसी बाइक पर पड़ गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया।

चालक का कबूलनामा : पुलिस हिरासत में लिए गए ट्रक चालक सुदीप पाल (19 वर्ष), पिता मानरूप पाल (ग्राम मकरी, थाना भवनाथपुर) ने पूछताछ में स्वीकार किया कि टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंस गई थी। वह पकड़े जाने के डर से ट्रक लेकर भाग रहा था, लेकिन नरखोरिया गांव में गाड़ी बंद होने के कारण ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।


सदर अस्पताल रेफर किए गए घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अनुमंडलीय अस्पताल श्रीबंशीधर नगर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों—अतेंद्र चंद्रवंशी और अखिलेश उरांव की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।

पुलिस ने चारों मृतकों के शवों का अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक (संख्या JH 03 Q 3805) को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक सुदीप पाल के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा जिला प्रशासन का बड़ा फैसला : मॉनसून में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक, तीनों अनुमंडलों में धारा 163 लागू

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप