General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

On: June 1, 2026 3:19 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : गढ़वा जिला मुख्यालय, आसपास के क्षेत्रों और पलामू जिले के कई इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। आगामी 3 जून से अगले चार दिनों तक आपको बिजली की आंख-मिचौनी का सामना करना पड़ सकता है।

गढ़वा रोड (बी मोड़) स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में मुख्य विद्युत वितरण केंद्र (मेन बस) की मरम्मत, विशेष मेंटेनेंस और पेंटिंग का काम शुरू होने जा रहा है। इस बेहद जरूरी कार्य को लेकर बिजली विभाग ने आठ 33 केवी फीडरों में चरणबद्ध तरीके से शटडाउन लेने का फैसला किया है।

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता असगर अली ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तय शेड्यूल को देखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

क्यों लिया जा रहा है शटडाउन?

असगर अली, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग, गढ़वा

बिजली विभाग के अनुसार, रेहला बी मोड़ 132/33 केवी विद्युत ग्रिड के ‘मेन बस’ की मरम्मत और पेंटिंग का काम बेहद जरूरी है। इस मेंटेनेंस के सफल होने के बाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सुचारु, सुदृढ़ और सुरक्षित हो जाएगी। साथ ही, भविष्य में ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

नोट: इस ग्रिड से गढ़वा जिले के अलावा पलामू जिले के विश्रामपुर, छतरपुर, पाटन, हरिहरगंज और मेदिनीनगर आदि प्रखंडों के 33 केवी फीडर में बिजली सप्लाई होती है।

दो चरणों में सुबह 8 से 11 बजे तक रहेगा शटडाउन: पूरा शेड्यूल

उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए अधीक्षण अभियंता असगर अली ने बताया कि मेंटेनेंस का काम दो अलग-अलग चरणों (प्रतिदिन 3 घंटे) में पूरा किया जाएगा।

पहला चरण: 03 जून से 04 जून 2026

तारीखसमयप्रभावित होने वाले 33 केवी फीडरप्रभावित क्षेत्र
03 व 04 जूनसुबह 08:00 से 11:00 बजे तक (3 घंटे)मेदिनीनगर, कुटमू, गढ़वा-दो एवं छतरपुर (पलामू)इन फीडरों से जुड़े सभी ग्रामीण एवं शहरी इलाके

दूसरा चरण : 05 जून से 06 जून 2026

तारीखसमयप्रभावित होने वाले 33 केवी फीडरप्रभावित क्षेत्र
05 व 06 जूनसुबह 08:00 से 11:00 बजे तक (3 घंटे)रंका, फरठिया एवं गढ़वा-एकइन फीडरों पर आश्रित सभी इलाके

अधीक्षण अभियंता असगर अली की उपभोक्ताओं से अपील

अधीक्षण अभियंता असगर अली ने सभी उपभोक्ताओं से अग्रिम तैयारी रखने का आग्रह किया है। उन्होंने अपील की है कि:

  • सुबह के समय पानी भरने का काम पहले ही कर लें।
  • मोबाइल, पावरबैंक और इन्वर्टर को शटडाउन से पहले फुल चार्ज रखें।
  • सुबह के अन्य सभी आवश्यक बिजली चालित कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें ताकि 3 घंटे के शटडाउन के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

news udi

सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी ने किया 7 दिवसीय स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण का उद्घाटन, कहा– ‘मरीज भरोसा लेकर आते हैं, निष्ठा से करें सेवा’

news udi

अलविदा विनय जी! सामाजिक सरोकार और निस्वार्थ अपनेपन की एक प्रखर मिसाल का असमय अंत

अकेलवा तालाब बना ‘मौत का कुंड’: लकड़ी चुनने गईं दो मासूम बच्चियां डूबीं, गांव में मचा कोहराम, अपनों का रो-रोकर बुरा हाल!

नवपदस्थ उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाली कमान, अधिकारियों के साथ की पहली परिचयात्मक बैठक; दिए कई कड़े निर्देश