General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा पुलिस का ‘डबल धमाका’: चैती छठ पर सूने घर और मजार में चोरी करने वाले 7 शातिर दबोचे, जेवर से लेकर इनवर्टर तक सब बरामद

On: March 31, 2026 9:59 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : अपराध और अपराधियों के खिलाफ गढ़वा पुलिस ने अपनी मुस्तैदी का लोहा मनवाया है। जिले में चोरी की दो बड़ी वारदातों का चंद दिनों के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने कुल सात आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की विशेष टीम ने न केवल चोरों को दबोचा, बल्कि चोरी किए गए सोने-चांदी के बेशकीमती जेवर, नकदी और मजार से गायब किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। इन दोनों कार्रवाइयों ने न केवल पुलिस की तकनीकी दक्षता को साबित किया है, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा भी पुख्ता किया है।


1. आस्था पर चोट करने वालों का हिसाब : मजार में चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार

गढ़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हजरत मलंग साह मजार में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मानवीय इनपुट के आधार पर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण:

31 मार्च 2026 को ग्राम नगवां निवासी अब्दुल मनान (55 वर्ष) ने पुलिस को सूचना दी कि सुबह जब वे मजार पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पाया। चोरों ने मजार के भीतर से बैटरी, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, एक्सटेंशन बोर्ड, सोलर प्लेट और दान पेटी साफ कर दी थी।

कैसे पकड़े गए आरोपी :

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें गढ़वा शहर के सोनपुरवा निवासी राजा खान की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल कर ली।

गिरफ्तार आरोपी:

  • राजा खान (22 वर्ष): निवासी बस स्टैंड, सोनपुरवा टांडी।
  • रवि कुमार यादव (20 वर्ष): निवासी चिनियां रोड, नाहर चौक, गढ़वा।
  • गुड्डू कुमार महतो (28 वर्ष): निवासी टंडवा, गढ़वा।
  • मिंटू कुमार सोनी (40 वर्ष): निवासी कलवार मोहल्ला, गढ़वा।

बरामद सामान :

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक्साइड की बैटरी, ल्यूमिनस का इनवर्टर, इमेज कंपनी के दो सीसीटीवी कैमरे, एक डीवीआर, लाल रंग का एक्सटेंशन बोर्ड, दो सोलर प्लेट, एक काला मॉनिटर और एक दान पेटी बरामद की है।


2. छठ पूजा पर देव गए परिवार के घर में सेंधमारी, जेवरों के साथ 3 दबोचे

दूसरी बड़ी सफलता नगवां चंद्रवंशी मोहल्ला में हुई चोरी के मामले में मिली। यहाँ चोरों ने तब हाथ साफ किया था, जब गृहस्वामी भगवान भास्कर की आराधना करने बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत देव गए हुए थे।

घटना का विवरण :

नगवां निवासी दिलीप पासवान (38 वर्ष) 22 मार्च 2026 को अपने घर में ताला लगाकर चैती छठ पर्व करने देव गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ताला काटकर घर में रखे जेवर, नकदी और बर्तन चोरी कर लिए। 24 मार्च को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी‌ :

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगवां मोहल्ला निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है:

  1. अभय कुमार (20 वर्ष)
  2. आदित्य कुमार (18 वर्ष)
  3. प्रेंस कुमार (19 वर्ष)

बरामद हुए कीमती आभूषण :

पुलिस ने चोरों के पास से चोरी के जेवर बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं :

  • सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट।
  • दो जोड़ी सोने के कान के झुमके (चिपटा व गोलाकार)।
  • मां दुर्गा की आकृति वाला टूटा हुआ सोने का लॉकेट।
  • सोने का जितिया लॉकेट और टूटी हुई अंगूठी।
  • चांदी की चार बिछिया और दो जितिया लॉकेट।
  • मोर डिजाइन वाली चांदी की पायल, चांदी का चम्मच और अंगूठी।

पुलिस टीम की जांबाजी

इन दोनों मामलों के सफल उद्भेदन में गढ़वा पुलिस के जांबाज अधिकारियों की अहम भूमिका रही। छापेमारी दल में पुअनि अविनाश राज, पुअनि आदित्य नायक, पुअनि विद्या सागर प्रसाद, सअनि विभीषण महतो, सअनि मनोज कुमार प्रधान, हवलदार सत्येंद्र उरांव और आरक्षी सचित कुमार शामिल थे।

गढ़वा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक

गढ़वा में बड़ा खुलासा : जयनगरा में मवेशी तस्करों की पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 17 क्रूरता से बंधे मवेशी बरामद; खलासी गिरफ्तार, सरगनाओं के नाम उजागर