General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा : तिलदाग फीडर में मेंटेनेंस कार्य हेतु तीन दिनों तक बिजली कटौती, जानिए पूरा शेड्यूल

On: April 1, 2026 7:47 PM
Follow Us:
News UDI
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा-1 के अंतर्गत आने वाले 33 केवी तिलदाग फीडर के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस (रखरखाव) कार्य के चलते आगामी दिनों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

तीन दिनों तक रहेगा शटडाउन

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा-1 के कनीय अभियंता कमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तिलदाग फीडर के रखरखाव को दुरुस्त करने के लिए एक-एक दिन के अंतराल पर बिजली कटौती की जाएगी। यह कार्य 2 अप्रैल, 4 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 को निर्धारित किया गया है।

कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र

इन तीनों निर्धारित तिथियों पर सुबह 11:00 बजे से शाम 3:30 बजे तक तिलदाग फीडर से संचालित होने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

तिथिसमयप्रभावित क्षेत्र
02 अप्रैल 2026सुबह 11:00 से शाम 3:30 बजे तकतिलदाग पावर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्र
04 अप्रैल 2026सुबह 11:00 से शाम 3:30 बजे तकतिलदाग पावर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्र
06 अप्रैल 2026सुबह 11:00 से शाम 3:30 बजे तकतिलदाग पावर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्र

अपील : कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और बेहतर विद्युत सेवा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की अपील की है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान

गढ़वा : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

गढ़वा में दहशत : कोरटा गांव में ‘रहस्यमयी’ विषैले जंतु का तांडव, 12 वर्षीय किशोरी की मौत, 3 अन्य लड़कियां समेत 4 बीमार ; गांव खाली कर भागे कई लोग!

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वयं भरा प्रपत्र, जनता से की अपील

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी