General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : विशेष अभियान में 12 अपराधी गिरफ्तार, 33 वारंटों का निष्पादन; तीन दिनों में कुल 52 पहुंचे जेल

On: May 18, 2026 10:54 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

​News UDI | गढ़वा : अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ गढ़वा पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री आशुतोष शेखर (IPS) के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार (17 मई) की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन तलाशी और छापामारी कर कुल 12 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित कुल 33 वारंटों का निष्पादन भी किया गया है।

आला अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान

​यह पूरी कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, रंका और श्री बंशीधर नगर की सीधी निगरानी में की गई। जिले के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र बलों ने मिलकर इस विशेष अभियान को अंजाम दिया। यह कार्रवाई कोर्ट द्वारा जारी वारंट और कुर्की के आदेशों के अनुपालन के तहत की गई थी।

थाना वार कार्रवाई का विवरण :

रातभर चले इस अभियान में अलग-अलग थानों से हुई गिरफ्तारी और वारंट निष्पादन के आंकड़े इस प्रकार हैं :

  • रंका थाना : 05 गिरफ्तारी और 04 वारंट निष्पादन
  • रमना थाना : 03 गिरफ्तारी और 10 वारंट निष्पादन
  • गढ़वा थाना : 02 गिरफ्तारी और 02 वारंट निष्पादन
  • बरडीहा थाना : 01 गिरफ्तारी और 02 वारंट निष्पादन
  • रमकंडा थाना : 01 गिरफ्तारी
  • नगर उंटारी थाना : 04 वारंट निष्पादन
  • खरौंधी थाना : 04 वारंट निष्पादन
  • केतार थाना : 02 वारंट निष्पादन
  • विशुनपुरा, धुरकी, मझिआंव, कांडी थाना : 01-01 वारंट निष्पादन
  • बड़गड़ थाना : 01 स्थाई वारंट निष्पादन

तीन दिनों में 52 अपराधी भेजे गए जेल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों (15 मई से 17 मई) के भीतर चलाए गए इस महा-अभियान में अब तक कुल 52 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने 131 वारंट और 02 कुर्की का निष्पादन करने में सफलता पाई है।

पुलिस की अपील : निडर होकर दें सूचना, नाम रहेगा गुप्त

​गढ़वा पुलिस ने जिलेवासियों से समाज में भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि आसपास किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि हो रही हो या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष (Police Control Room) को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा जिला प्रशासन का बड़ा फैसला : मॉनसून में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक, तीनों अनुमंडलों में धारा 163 लागू

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप