General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान

On: July 3, 2026 12:57 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त (DC) पशुपति नाथ मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मियों को 29 जुलाई 2026 तक हर हाल में कार्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि SIR एक अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्यक्रम है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले दोषी कर्मियों पर सख्त और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

5 अगस्त को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

बैठक के दौरान DC ने निर्देश दिया कि 29 जुलाई तक सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा सके। सभी ERO और AERO को अभियान की प्रगति पर सतत निगरानी रखने और सुपरवाइजरों को गणना प्रपत्रों का समयबद्ध सत्यापन, डिजिटाइजेशन व ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

जिले में अब तक की प्रगति पर एक नज़र

अभियान के तहत गढ़वा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 957 ईपी पार्ट्स (100%) का डाउनलोड एवं प्रिंट कार्य पूरा कर लिया गया है। बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरित किए जा रहे हैं।

  • कुल वितरित गणना प्रपत्र: 1,02,059 (11.84%)
  • डिजिटाइजेशन: 1,763 प्रपत्र
  • ऑनलाइन सबमिशन: 81 प्रपत्र
  • सत्यापन (Verification): 1,682 प्रपत्र
  • मैपिंग: 763 प्रपत्रों की मैपिंग और 916 प्रोजेनी मैपिंग पूरी।

विधानसभा वार प्रगति रिपोर्ट

विवरण80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र
कुल पंजीकृत मतदाता4,26,6614,35,431
वितरित गणना प्रपत्र37,62064,439
डिजिटाइजेशन1,037726
ऑनलाइन सबमिशन4437
BLO द्वारा सत्यापन993689

उपायुक्त की आम जनता से अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “जब बीएलओ आपके घर आएं, तो उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं और अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। जनसहयोग से ही एक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण संभव है, जो हमारे लोकतंत्र को और मजबूत करेगी।”

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

गढ़वा : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

गढ़वा में दहशत : कोरटा गांव में ‘रहस्यमयी’ विषैले जंतु का तांडव, 12 वर्षीय किशोरी की मौत, 3 अन्य लड़कियां समेत 4 बीमार ; गांव खाली कर भागे कई लोग!

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वयं भरा प्रपत्र, जनता से की अपील

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

गढ़वा जिला प्रशासन का बड़ा फैसला : मॉनसून में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक, तीनों अनुमंडलों में धारा 163 लागू