General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हुआ क्षेत्र; कांडी प्रखंड के चेचरिया में बजरंग बली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा

On: March 23, 2026 10:27 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : कांडी प्रखंड के चेचरिया गांव में भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा है। नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सोमवार से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हो गया। इस आध्यात्मिक उत्सव के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

संगम तट से भरा गया पवित्र जल

सोमवार सुबह करीब नौ बजे मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा रवाना हुई। श्रद्धालु विभिन्न वाहनों पर सवार होकर करीवाडीह, झीना, खरसोता गांव होते हुए मझिआंव प्रखंड अंतर्गत बूढ़ीखांड़ पहाड़ी स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप उत्तरी कोयल एवं बांयीं बांकी नदी के संगम तट पर एकत्रित हुए। प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए वाराणसी से पधारे आचार्य रवि पांडेय ने पूजन कराया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने बूढ़ीखांड़ पहाड़ी स्थित बजरंग बली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया और वहां से वाहनों में सवार होकर पुनः खरसोता, झीना, मोरबे, भंडरिया, मंडरा होते हुए चेचरिया गांव स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर पहुंचे और मंदिर में विधिवत ‘मंडप प्रवेश’ का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

राम कथा की रसधार में डूबे श्रोता

यज्ञ के प्रथम दिन की संध्या प्रवचन के नाम रही। वृंदावन से पधारे प्रवचन कर्ता आचार्य प्रभु दास जी महाराज ने संगीतमय भगवद्कथा का रसपान कराया। शिव विवाह कथा के मर्मस्पर्शी प्रसंगों को सुनकर उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो गए। इस दौरान शिव विवाह से संबंधित झांकी भी निकाली गई।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा (शेड्यूल) :

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आगामी पांच दिनों तक भक्ति कार्यक्रमों की धूम रहेगी :

  • 24 मार्च (मंगलवार) : दिन में वेदी पूजन, अन्नाधिवास, जलाधिवास और फलाधिवास। शाम 7 बजे से संगीतमय  प्रवचन।
  • 25 मार्च (बुधवार) : दिन में वेदी पूजन एवं विभिन्न प्रकार के अधिवास। संध्या बेला में प्रवचन का आयोजन।
  • 26 मार्च (गुरुवार) : दिन में वेदी पूजन, स्नपन, भव्य नगर भ्रमण एवं शय्याधिवास। सुबह 10 बजे से श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ और शाम को प्रवचन।
  • 27 मार्च (शुक्रवार) : वेदी पूजन, प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा (प्रसाद वितरण)।

नोट : इस आयोजन को लेकर चेचरिया और आसपास के ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य कार्य में शामिल होने की अपील की है।

Related visual :

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान

गढ़वा : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

गढ़वा में दहशत : कोरटा गांव में ‘रहस्यमयी’ विषैले जंतु का तांडव, 12 वर्षीय किशोरी की मौत, 3 अन्य लड़कियां समेत 4 बीमार ; गांव खाली कर भागे कई लोग!

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वयं भरा प्रपत्र, जनता से की अपील

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी