General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा : मंगलवार सुबह 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, फरठिया समेत इन इलाकों में रहेगा पावर कट

On: April 13, 2026 9:58 PM
Follow Us:
News UDI
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को गढ़वा जिला अंतर्गत फरठिया शक्ति उपकेंद्र (पावर हाउस) से जुड़े दर्जनों गांवों और क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती मुख्य इनकमिंग VCB (Vacuum Circuit Breaker) को बदलने और आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्यों के चलते की जा रही है।

सुबह 05:00 से 11:00 बजे तक रहेगा शटडाउन

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा-1 के कनीय अभियंता कमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी मुख्य लाइन में खराब हो चुके VCB को बदलना अत्यंत अनिवार्य है, ताकि भविष्य में होने वाले बड़े फॉल्ट से बचा जा सके। इसके लिए सुबह 05:00 बजे से 11:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

ये इलाके होंगे प्रभावित

मेंटेनेंस कार्य के दौरान निम्नलिखित पावर हाउस से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली बंद रहेगी :

  • फरठिया पावर हाउस
  • कुंडी पावर हाउस
  • डंडा पावर हाउस
  • तिलदाग पावर हाउस

इन केंद्रों से जुड़े सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुबह के वक्त आपूर्ति ठप रहेगी।

विभाग ने जताया खेद

कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें। विभाग ने कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और भरोसा दिलाया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

News UDI

गढ़वा के महुलिया में खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर हादसे के बाद रणक्षेत्र बना NH-343, पुलिस और ग्रामीणों में भीषण झड़प, हवाई फायरिंग

news udi

यमराज बनकर दौड़ा अवैध बालू का ट्रैक्टर : रॉन्ग साइड से दो युवकों को रौंदा, महुलिया में मातम और भारी आक्रोश

news udi

‘कॉफी विद एसडीएम’ में गूँजी शिक्षकों की आवाज : गढ़वा एसडीएम ने सुनी समस्याएं, भविष्य गढ़ने वालों को दिया मान-सम्मान

news udi

गढ़वा शर्मसार : डंडा गैंगरेप कांड में पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, 11 दिन बाद हुआ पीड़िता का मेडिकल

news udi

गढ़वा में दुस्साहस : BJP विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक आवास में बड़ी चोरी, 20 लाख के जेवरात और नकदी पार

Discussion in an office setting.

गढ़वा : उपायुक्त का खरौंधी में औचक निरीक्षण, नदारद मिले BDO और CO से मांगा स्पष्टीकरण