General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा : ‘वीरू’ बना प्रेमी! प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो सुसाइड की धमकी दे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

On: May 2, 2026 10:29 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले से एक फिल्मी ड्रामा सामने आया है, जहां प्यार में नाकाम एक युवक अपनी जान देने की जिद पर अड़ गया। मामला रंका थाना क्षेत्र के खपरो मानपुर गांव का है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से इतना आहत हुआ कि वह मोबाइल टावर के शिखर पर जा चढ़ा।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, खपरो गांव के निवासी असदुल्ला अंसारी का पिछले दो वर्षों से मानपुर की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से निकाह करना चाहते थे। युवक के पिता खुर्शीद अंसारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले रंका थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था, जिसमें शादी की सहमति बन गई थी।

“लड़की हमारे ही समुदाय की है। थाने में रजामंदी हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसी बात से नाराज होकर मेरे बेटे ने यह कदम उठाया है।” — खुर्शीद अंसारी, युवक के पिता

घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

जैसे ही ग्रामीणों ने असदुल्ला को टावर पर चढ़ते देखा, इलाके में हड़कंप मच गया। वह नीचे उतरने के बजाय टावर के ऊपर से ही जान देने की धमकी देने लगा। परिजनों ने उसे काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो तुरंत रंका पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की कोशिशें जारी

मौके पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण लगातार युवक को नीचे उतारने की जद्दोजहद में जुटे रहे। करीब आठ घंटे तक चले इस ड्रामेबाजी के बाद शाम करीब पांच बजे अपने एक रिश्तेदार से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान शादी करा देने के आश्वासन मिलने पर वह नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस उसे थाना ले गई। 

गांव में तनाव का माहौल

इस घटना के बाद से गांव में काफी भीड़ जमा है। प्रेमिका के परिजनों द्वारा समझौते के बाद कदम पीछे खींचने से मामला पेचीदा हो गया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि  इस “सिरफिरे आशिक” के मामले में आगे क्या होने वाला है।

गढ़वा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक

गढ़वा में बड़ा खुलासा : जयनगरा में मवेशी तस्करों की पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 17 क्रूरता से बंधे मवेशी बरामद; खलासी गिरफ्तार, सरगनाओं के नाम उजागर