General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

मंडप में ‘महाभारत’ : जयमाला हुई, मंत्र पढ़े गए, पर सिंदूरदान के वक्त दुल्हन ने दूल्हे का हाथ झटक दिया; बिना दुल्हन लौटी बरात

On: May 14, 2026 11:11 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले से एक ऐसी शादी की चर्चा हो रही है, जिसका अंत किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं था। रमना थाना क्षेत्र के बगौंधा टोला में शहनाइयां बज रही थीं, खुशियों का माहौल था और शादी की रस्में अंतिम चरण में थीं। लेकिन जैसे ही ‘सिंदूरदान’ की घड़ी आई, दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद हर शख्स सन्न रह गया। दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया और दूल्हे को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

धूमधाम से पहुंची थी बरात, जयमाला में दिखी खुशियां

जानकारी के अनुसार, बगौंधा टोला निवासी सुखट राम की पुत्री पुष्पा कुमारी का विवाह गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरईया गांव निवासी दीपक कुमार रवि के साथ तय हुआ था। मंगलवार की रात दीपक गाजे-बाजे के साथ अपनी बरात लेकर पुष्पा के घर पहुंचा। घराती पक्ष ने बारातियों का भव्य स्वागत किया। जयमाला की रस्म भी हंसी-खुशी संपन्न हुई, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

सिंदूरदान के वक्त पलटा पूरा खेल

शादी की रस्में आगे बढ़ीं और दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे। पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरे और अन्य रस्में पूरी कराईं। विवाद तब शुरू हुआ जब सबसे महत्वपूर्ण रस्म ‘सिंदूरदान’ की बारी आई। जैसे ही दूल्हा दीपक ने पुष्पा की मांग में सिंदूर भरने के लिए हाथ बढ़ाया, पुष्पा ने झटके से उसका हाथ हटा दिया और दो टूक कह दिया— “मुझे यह शादी नहीं करनी।”

रात भर चली पंचायत, पर टस से मस नहीं हुई दुल्हन

दुल्हन के इस अचानक फैसले से मंडप में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रात भर मान-मनौव्वल का दौर चला। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विरंची पासवान और अन्य गणमान्य लोग भी मौके पर पहुंचे। लड़की को समझाने की घंटों कोशिश की गई, दलीलें दी गईं, लेकिन पुष्पा अपने फैसले पर अडिग रही।

पुलिस की एंट्री और खाली हाथ वापसी

मामला बिगड़ता देख दूल्हे के पिता दशरथ राम उर्फ बसंत राम ने रमना थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की। पुलिस की मौजूदगी में भी दुल्हन को मनाने के प्रयास विफल रहे। आखिरकार, भारी मन और निराशा के साथ दूल्हा पक्ष को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

चर्चाओं का बाजार गर्म : इस घटना के बाद पूरे जिले में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग हैरान हैं कि जो दुल्हन जयमाला तक खुश थी, उसने सिंदूरदान के वक्त ऐसा कठोर कदम क्यों उठाया। फिलहाल, बिना दुल्हन के लौटी बरात और लड़की के इस साहस (या जिद) को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा जिला प्रशासन का बड़ा फैसला : मॉनसून में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक, तीनों अनुमंडलों में धारा 163 लागू

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप