General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

प्रशासनिक फेरबदल : गढ़वा को मिले नए DC पशुपति नाथ मिश्रा, अनन्य मित्तल भेजे गए रांची; कई आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले!

On: May 23, 2026 10:39 PM
Follow Us:
News udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झारखंड प्रशासनिक महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला और फेरबदल किया है। इस फेरबदल का सीधा असर गढ़वा जिले के शीर्ष प्रशासनिक नेतृत्व पर पड़ा है। सरकार द्वारा जारी ताजा सूची के अनुसार, गढ़वा के वर्तमान उपायुक्त (DC) श्री अनन्य मित्तल का ट्रांसफर कर दिया गया है, वहीं उनकी जगह अब आईएएस अधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा गढ़वा के नए जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त (DC) की कमान संभालेंगे।

गढ़वा में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन : डीडीसी से बने डीसी

जारी आधिकारिक आदेश के तहत गढ़वा जिले की प्रशासनिक कमान में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है :

  • श्री पशुपति नाथ मिश्रा (IAS 2014 बैच): जो अब तक गढ़वा में ही उप विकास आयुक्त (DDC) के पद पर तैनात थे, उन्हें प्रमोट करते हुए अब जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त (DC), गढ़वा के गरिमामयी पद पर नियुक्त किया गया है। स्थानीय स्तर पर कार्य करने के अनुभव का लाभ अब पूरे जिले को सीधे तौर पर मिलेगा। बता दें कि पशुपतिनाथ मिश्र एक दशक पहले गढ़वा के एसडीएम भी रहे थे।
  • श्री अनन्य मित्तल (IAS 2015 बैच): गढ़वा के निवर्तमान जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त (DC) श्री अनन्य मित्तल का तबादला रांची कर दिया गया है। उन्हें अब मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO), झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS), रांची के पद की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुश्री माधवी मिश्रा को भी मिली बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल की इस कड़ी में रांची में तैनात सुश्री माधवी मिश्रा (IAS 2015 बैच) के कंधों पर भी सरकार ने भारी भरोसा जताया है।

  • वर्तमान पद : निदेशक, उद्यान, झारखण्ड, राँची।
  • नया प्रभार : उन्हें अब निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology), झारखण्ड, राँची के पद पर तैनात किया गया है।
  • अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) : इसके साथ ही उन्हें दो और बेहद महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है :
    1. निदेशक (Director), झारखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (JSAC)
    2. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO), अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब (ABVIL), झारखण्ड।

प्रशासनिक गलियारों में हलचल, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

चुनावों और राज्य की वर्तमान रणनीतिक प्राथमिकताओं को देखते हुए इस फेरबदल को बेहद अहम माना जा रहा है। गढ़वा में डीडीसी से सीधे डीसी बने पशुपति नाथ मिश्रा से स्थानीय जनता को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि वे जिले की भौगोलिक और प्रशासनिक परिस्थितियों को पहले से बखूबी समझते हैं। वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी और इनोवेशन सेक्टर में माधवी मिश्रा की एंट्री से डिजिटल झारखंड के अभियानों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा जिला प्रशासन का बड़ा फैसला : मॉनसून में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक, तीनों अनुमंडलों में धारा 163 लागू

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप