News UDI | राँची : झारखण्ड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार देर रात राज्य पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए 46 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की है । इस सूची में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं ।
प्रमुख आला अधिकारियों की नई जिम्मेदारी
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के ADG मनोज कौशिक (2001 बैच) को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ ADG मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । वहीं, पंकज कम्बोज को IG मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।
नरेंद्र कुमार सिंह को निगरानी-सह-सुरक्षा (बिजली बोर्ड) से हटाकर IG अभियान बनाया गया है, साथ ही उन्हें IG पलामू का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है । शैलेंद्र कुमार सिन्हा अब पलामू के स्थान पर IG बोकारो की जिम्मेदारी संभालेंगे ।
गढ़वा, पलामू और चतरा सहित कई जिलों में नए SP
इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है:
- गढ़वा : जेएपीटीसी (JAPTC) पदमा के SP आशुतोष शेखर को गढ़वा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है ।
- पलामू : धनबाद के ग्रामीण SP कपिल चौधरी अब पलामू के नए SP होंगे । इसके साथ ही उन्हें IRB-10 का समादेष्टा भी बनाया गया है ।
- चतरा : अनिर्वाण नैथानी को चतरा का SP नियुक्त किया गया है ।
- हजारीबाग : गढ़वा के निवर्तमान SP अमन कुमार का तबादला हजारीबाग SP के पद पर किया गया है ।
- देवघर : राँची के ग्रामीण SP प्रवीण पुष्कर अब देवघर के नए SP होंगे ।
- बोकारो : विशेष शाखा के नाथू सिंह मीणा को बोकारो का नया SP बनाया गया है ।
अन्य महत्वपूर्ण तबादले
- निधि द्विवेदी को पाकुड़ से हटाकर SP सरायकेला-खरसावां बनाया गया है ।
- अनुदीप सिंह को कोडरमा से SP पाकुड़ भेजा गया है ।
- मुकेश कुमार लुनायत अब SP रामगढ़ की जिम्मेदारी संभालेंगे ।
- मनीष टोप्पो को खूंटी से हटाकर SP SCRB राँची बनाया गया है, जबकि ऋषभ गर्ग खूंटी के नए SP होंगे ।
- पलामू की निवर्तमान SP रीष्मा रमेशन को अब समादेष्टा, JAP-09 साहेबगंज के पद पर तैनात किया गया है ।
युवा अधिकारियों को मिली फील्ड पोस्टिंग
2021 और 2022 बैच के कई प्रशिक्षु और जूनियर अधिकारियों को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के रूप में तैनात किया गया है। इसमें दिव्यांश शुक्ला को हुसैनाबाद, राघवेन्द्र शर्मा को पतरातू और सैयद मुस्तफा हासमी को चक्रधरपुर का SDPO बनाया गया है
झारखण्ड IPS तबादला सूची – 17 अप्रैल 2026
| क्र० सं० | अधिकारी का नाम और बैच | पूर्व पदस्थापन | नवीन पदस्थापन |
| 1 | श्री मनोज कौशिक (2001) | ADG, CID, झारखण्ड | ADG, मुख्यालय, झारखण्ड (अतिरिक्त प्रभार) |
| 2 | श्री पंकज कम्बोज (2005) | MD, झारखण्ड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन | IG, मानवाधिकार, झारखण्ड (अतिरिक्त प्रभार) |
| 3 | श्री नरेन्द्र कुमार सिंह (2006) | IG, निगरानी-सह-सुरक्षा, JUVNL | IG, अभियान, झारखण्ड (अतिरिक्त प्रभार: IG पलामू) |
| 4 | श्री शैलेंद्र कुमार सिन्हा (2006) | IG, पलामू | IG, बोकारो |
| 5 | श्री क्रांति कुमार गेड़िदेशी (2006) | IG, मानवाधिकार, झारखण्ड | IG, निगरानी-सह-सुरक्षा, JUVNL |
| 6 | श्री माईकेलराज एस० (2006) | IG, अभियान, झारखण्ड | IG, रेल, झारखण्ड |
| 7 | श्री सुनील भाष्कर (2007) | IG, बोकारो | IG, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस (JAP), राँची |
| 8 | श्री आनन्द प्रकाश (2012) | DIG, बोकारो | पुलिस मुख्यालय, राँची में योगदान |
| 9 | श्री प्रशांत आनन्द (2013) | पदस्थापन की प्रतीक्षा में | SP, संचार एवं तकनीकी सेवा, राँची |
| 10 | श्रीमती निधि द्विवेदी (2013) | SP, पाकुड़ | SP, सरायकेला खरसावाँ |
| 11 | श्री आशुतोष शेखर (2014) | SP, JAPTC पदमा | SP, गढ़वा |
| 12 | श्री सौरव (2016) | SP, देवघर | SP (SIB), विशेष शाखा, राँची |
| 13 | श्री अनुदीप सिंह (2016) | SP, कोडरमा | SP, पाकुड़ |
| 14 | श्री प्रवीण पुष्कर (2020) | SP, ग्रामीण, राँची | SP, देवघर |
| 15 | श्री मुकेश कुमार लुनायत (2018) | SP, सरायकेला खरसावाँ | SP, रामगढ़ |
| 16 | श्री अजय कुमार (2017) | SP, रामगढ़ | SP, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), राँची |
| 17 | श्री नाथू सिंह मीणा (2017) | SP (SIB), विशेष शाखा | SP, बोकारो |
| 18 | श्री सुमित कुमार अग्रवाल (2019) | SP, चतरा | SP, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), राँची |
| 19 | श्री अनिमेष नैथानी (2017) | SP, ACB राँची | SP, चतरा (अतिरिक्त प्रभार: IRB-03) |
| 20 | श्री अमन कुमार (2014) | SP, गढ़वा | SP, हजारीबाग |
| 21 | श्री कुमार शिवाशीष (2020) | SP, नगर, जमशेदपुर | SP, कोडरमा |
| 22 | श्री कपिल चौधरी (2019) | SP, ग्रामीण, धनबाद | SP, पलामू (अतिरिक्त प्रभार: IRB-10) |
| 23 | श्री मनीष टोप्पो (2017) | SP, खूँटी | SP, SCRB, झारखण्ड |
| 24 | श्री दीपक कुमार पाण्डेय (2016) | SP, विशेष शाखा | AIG-सह-DG के विशेष सहायक, राँची |
| 25 | श्री दीपक कुमार शर्मा (2016) | SP, SCRB | SP, अभियान (पुलिस मुख्यालय), राँची |
| 26 | श्री अंजनी अंजन (2016) | SP, हजारीबाग | समादेष्टा, JAP-05, देवघर |
| 27 | श्रीमती रीष्मा रमेशन (2017) | SP, पलामू | समादेष्टा, JAP-09, साहेबगंज |
| 28 | सुश्री कुसुम पुनिया (2010) | समादेष्टा, JAP-09, साहेबगंज | समादेष्टा, JAP-08, लेस्लीगंज, पलामू |
| 29 | श्री शम्भू कुमार सिंह (2016) | समादेष्टा, JAP-04, बोकारो | SP, जामताड़ा |
| 30 | श्रीमती मूमल राजपुरोहित (2020) | समादेष्टा, JAP-08, पलामू | SP, रेल, धनबाद |
| 31 | श्री ऋषभ गर्ग (2019) | SP, ग्रामीण, जमशेदपुर | SP, खूँटी |
| 32 | श्री दीपक कुमार (2019) | समादेष्टा, JAP-05, देवघर | समादेष्टा, IRB-01, जामताड़ा |
| 33 | श्री राजकुमार मेहता (2016) | SP, जामताड़ा | SP, आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS), झारखण्ड |
| 34 | श्री ऋषभ कुमार झा (2016) | SP, ATS, झारखण्ड | समादेष्टा, JAP-04 (अतिरिक्त प्रभार: SISF) |
| 35 | श्री एस० मोहम्मद याकूब (2021) | SDPO, हुसैनाबाद | SP, ग्रामीण, धनबाद |
| 36 | श्री गौरव गोस्वामी (2021) | SDPO, पतरातू | SP, ग्रामीण, राँची |
| 37 | श्री शुभम कुमार खण्डेवाल (2021) | SDPO, सिमरिया | SP, ग्रामीण, जमशेदपुर |
| 38 | श्री ललित मीणा (2021) | SDPO, चैनपुर | SP, नगर, जमशेदपुर |
| 39 | श्री नागरगोजे शुभम भाउसाहेब (2021) | प्रशिक्षणरत | SDPO, सिमरिया |
| 40 | श्री निखिल राय (2023) | ASP, ACB, राँची | ASP, कोतवाली, राँची |
| 41 | श्री ऋषभ त्रिवेदी (2022) | ASP, ACB, राँची | ASP, मुख्यालय-01, जमशेदपुर |
| 42 | श्रीमती श्रुति (2023) | ASP, ACB, राँची | SDPO, चैनपुर |
| 43 | श्री दिव्यांश शुक्ला (2022) | प्रशिक्षणरत | SDPO, हुसैनाबाद |
| 44 | श्री राघवेन्द्र शर्मा (2022) | प्रशिक्षणरत | SDPO, पतरातू |
| 45 | श्री सैयद मुस्तफा हासमी (2022) | प्रशिक्षणरत | SDPO, चक्रधरपुर |
| 46 | श्री हरविन्दर सिंह (2018) | SP, बोकारो | SP, विशेष शाखा, झारखण्ड |
News UDI (Youtube) – https://www.youtube.com/@NEWS-UDI














