General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

पलामू : बारात में खूनी संघर्ष, जयमाला के बाद युवक को मारी गोली; शिक्षक पर लगा फायरिंग का आरोप

On: March 11, 2026 10:51 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | पलामू : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगढ़ गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम और दहशत में बदल गईं, जब जयमाला के बाद बाराती और घराती पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस विवाद के दौरान गढ़वा के एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गढ़वा थाना क्षेत्र के लगमा – पोटमा निवासी संजय चौधरी के पुत्र कमल चौधरी अपने चचेरे भाई राहुल चौधरी की बारात में नौगढ़ गांव गए थे। मंगलवार की रात जयमाला का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते घरातियों ने बारातियों को पीटना शुरू कर दिया, जिससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए बाराती इधर-उधर भागने लगे।

गाड़ी से खींचकर मारी गोली

बताया जा रहा है कि पीड़ित कमल चौधरी खुद को बचाने के लिए एक गाड़ी में जाकर छिप गया था। आरोप है कि घरातियों ने उसे देख लिया और जबरन गाड़ी से बाहर निकाला। इसी बीच लड़की के चाचा, जो पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं, राकेश चौधरी ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे कमल के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

घायल कमल चौधरी (ब्लैक टी-शर्ट में)

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH), मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार:

  • युवक के पैर में गोली लगी है।
  • समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की टीम ने एमएमसीएच पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि लिखित आवेदन मिलते ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित वीडियो :

घायल कमल चौधरी

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा के उंचरी में गोकशी पर वज्रपात : SDM-SDPO की अगुवाई में अवैध बूचड़खाना जमींदोज, पशुओं के कान के ‘टैग’ खोलेंगे राज

News UDI

सावधान! ATM में कार्ड फंसते ही ‘फर्जी’ कस्टमर केयर ने लगाया चूना, गढ़वा में युवक के खाते से उड़ाए 25 हजार

News UDI

गढ़वा : मझिआँव में घरेलू कलह का खूनी अंजाम; विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

News UDI

हजारीबाग नरबलि कांड : कलयुगी मां ने बेटे की सेहत के लिए दी बेटी की बलि, तांत्रिक महिला और प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश

news udi

पलामू पुलिस का बड़ा एक्शन: आनंद अपहरण कांड के 8 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

News UDI

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आधी रात को फिल्मी स्टाइल में पीछा कर अफीम तस्कर दबोचा, पंजाब भेजा जा रहा था 1.85 किलो माल