General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

खाकी के आगे तस्करों का ‘नायाब’ तरीका फेल: कंटेनर के सीक्रेट तहखाने से 426 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने उड़ाई नींद!

On: November 8, 2026 10:36 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गढ़वा पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक ऐसा शातिर और नायाब तरीका निकाला था, जिसे देखकर खुद खाकी भी हैरान रह गई। लेकिन, झारखंड पुलिस की मुस्तैदी और सटीक खुफिया तंत्र के आगे तस्करों का यह हाई-टेक पैंतरा धड़ाम हो गया।

गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ओवरब्रिज के समीप पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर के गुप्त तहखाने से 426 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसका बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके के ड्रग्स माफियाओं और तस्करों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

गढ़वा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) दिलू लोहार ने गढ़वा थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे ऑपरेशन का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक (SP) आशुतोष शेखर को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास खड़े एक कंटेनर (रजिस्ट्रेशन संख्या- यूपी 21 बी एन 7171) में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है।

सूचना मिलते ही बिना वक्त गंवाए एसडीपीओ दिलू लोहार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में गढ़वा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी समेत कई तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वाहन को चारों तरफ से घेर लिया। हालांकि, जब पुलिस वहां पहुंची, तो कंटेनर के आसपास कोई नजर नहीं आया और चालक मौके से फरार मिलने में कामयाब हो गया।

केबिन के पीछे बना था ऐसा सीक्रेट बॉक्स, चकरा गए अधिकारी

जब पुलिस इस संदिग्ध वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंची और उसकी गहनता से तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देख अधिकारियों के होश उड़ गए। तस्करों ने पुलिस और चेकिंग टीमों को चकमा देने के लिए ड्राइवर केबिन के ठीक पीछे बेहद शातिर तरीके से एक गुप्त बॉक्सनुमा ढांचा (सीक्रेट कैविटी) तैयार किया था।

बाहर से देखने पर किसी को शक तक नहीं हो सकता था कि वाहन के भीतर कोई अवैध सामान छिपा है। इसके बाद पुलिस ने कटर मशीन मंगवाई और उस सीक्रेट बॉक्स को काटा गया। जैसे ही तहखाना खुला, उसके अंदर से प्लास्टिक की थैलियों में एक-एक करके पैक किए गए कुल 426 पैकेट गांजा बरामद हुआ। हर एक पैकेट का वजन लगभग एक किलोग्राम था।

अब पूरे नेक्सेस को खंगाल रही गढ़वा पुलिस

एसडीपीओ दिलू लोहार ने दो टूक शब्दों में कहा कि गढ़वा पुलिस अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर पूरी सख्ती से काम कर रही है। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि यह अवैध खेप आखिर कहां से लोड की गई थी और इसे झारखंड या अन्य राज्यों में कहां खपाया जाना था।

वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर (यूपी 21 बी एन 7171) के आधार पर वाहन मालिक, फरार चालक और इस पूरी तस्करी के काले कारोबार से जुड़े चेहरों की पहचान करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पुलिस का साफ कहना है कि इस सिंडिकेट में शामिल किसी भी शातिर अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी पर बहुत जल्द कानून का शिकंजा कसेगा।

छापेमारी दल के जांबाज चेहरे: इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में एसडीपीओ दिलू लोहार, थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, एसआई रजनी रंजन, रंजन कुमार साह, बिकु रजक, सुबोध बड़ाइक, एएसआई राघवेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह और पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

खूनी रिश्ता: सगे भाई ने ही ली भाई की जान, बाँस के डंडे से पीट-पीटकर की हत्या; अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, पुलिस ने ऐसे दबोचा कातिल

गढ़वा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम : क्रेटा से पिस्टल-कारतूस के साथ धराया अपराधी, सदर अस्पताल के पास पाइप चुराता पुराना चोर भी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ : ताराचंडी मंदिर पार्किंग से चोरी का ट्रैक्टर बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

खौफनाक बेवफाई: पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची कत्ल की साजिश, 1 लाख में दी सुपारी; पिकअप से कुचलवाकर दी दर्दनाक मौत!

गलत इंजेक्शन से 17 वर्षीय किशोर की मौत, दवा दुकान बंद कर संचालक फरार

झारखंड हाईकोर्ट से झटका : सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पीड़िता को जगी न्याय की उम्मीद